• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Numerology mulank 6
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 29 मई 2024 (15:56 IST)

Numerology : बहुत ही खूबसूरत होती है इस तारीख को जन्मीं लड़कियां, हर कोई चाहता है इन्हें

Beautiful girl
Numerology : न्यूमरोलॉजी में एक तो होता है मूलांक जिसे जन्मांक भी कहते हैं और दूसरा होता है भाग्यांक। मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानी यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। भाग्यांक वह अंक होता है जो आपके जीवन में बार-बार किसी न किसी तरह आता ही है और आपको अच्छे या बुरे रूप में प्रभावित करता है। भाग्यांक निकालने के लिए जन्म तारीख, माह और सन लिखा जाता है और फिर उनका योग किया जाता है। इस तारीख को जन्मीं लड़कियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं और इनका भाग्य भी अच्छा होता है बशर्ते कि ये लड़का चयन करने में सही निर्णय लें।
अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है उनका मूलांक 6 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार हर अंक का स्वामी ग्रह होता है इसी प्रकार 6 अंक का स्वामी शुक्र है। सौंदर्य, कला, प्रेम, समृद्धि और शांति का प्रतीक शुक्र ग्रह सब कुछ देता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 6 होता है तो ऐसा माना जाता है कि वे दिखने में बहुत सुंदर रहती हैं। यदि सुंदर नहीं है तो आकर्षक जरूर नजर आएगी। उनका व्यक्तित्व भी आकर्षक रहेगा। लोग उनकी ओर स्वत: ही आकर्षित होंगे।
ऐसी लड़कियों को हर कोई चाहने लगता है। ऐसे में इन लड़कियों को विवाह हेतु थोड़ा सावधानी से लड़कों को चयन करना चाहिए। क्योंकि इन लड़कियों का दिल साफ रहता है और यह हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति की रहती हैं। यही कारण रहता है किन इन लड़कियों के संपर्क भी बहुत बढ़ जाते हैं। ऐसे में इन लड़कियों को सावधानी से रहना होता है।
सुंदर और आकर्षित रहने के साथ ही ऐसी लड़कियों को अच्छे से रहने और सजने-संवरने का भी शौक रहता है। ये बेहतर कपड़ों का चयन करने में माहिर रहती हैं। ऐसी लड़कियां लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें
Ganga dussehra 2024 : गंगा दशहरा कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त