सम्बंधित जानकारी
- मार्गी गुरु से 6 राशि वालों का शुभ समय शुरू, जानिए किसे होगा फायदा
- Mercury Transit in Libra : बुध का गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर
- Mars Transit : वक्री मंगल का आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर
- Planet transit in September : सितंबर माह में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन
- Rahu ketu transit 2020 : राहु और केतु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर असर
तुला राशि में बुध : बुध के गोचर का जानिए आपकी राशि पर असर
बुध ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध 28 नवंबर, शनिवार तक तुला राशि में ही रहेंगे। इसके बाद बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह बुद्धि, विवेक, ज्ञान, कला, शिक्षा, लेखन और संचार को प्रभावित करते हैं। बुध गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा।
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यात्राओं के योग बनेंगे।
वृष राशि : आपकी राशि वालों के लिए यह अच्छा समय है। इस दौरान शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए बुध गोचर का समय शुभ साबित होगा। धन लाभ होगा। शत्रु पर विजय मिलेगी।
कर्क राशि : बुध गोचर की समय अवधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहन से झगड़े हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि : आपकी राशि के जातकों के लिए यह समय मिले-जुले फल लेकर आया है। यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ होगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। धन से जुड़े क्षेत्रों में लाभ होगा। परीक्षा के लिए यह अच्छा समय है।
तुला राशि : तुला राशि वाले इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से झगड़ा न करें। शत्रुओं से पराजय मिलेगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह अच्छा समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा की ओर से शुभ परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि : अपनी सेहत का ध्यान रखें। त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि : आपकी राशि वालों के लिए यह समय नया रोजगार लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिलेगी। नए वाहन के योग बनेंगे।
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी से झगड़ा न करें।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए यह समय प्रतिकूल है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दौरान किसी विवाद में फंस सकते हैं। छोटे भाई-बहन का ध्यान रखें।
