• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. mercury planet transit in Virgo kanya rashi me budh

18 सितंबर को बुध का राशि परिवर्तन, कन्या राशि में बनेगा विशेष योग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

18 सितंबर को बुध का राशि परिवर्तन, कन्या राशि में बनेगा विशेष योग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर - mercury planet transit  in Virgo kanya rashi me budh
18 सितंबर 2018 को बुध गोचरवश अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध स्वराशिस्थ के साथ-साथ उच्च के भी होते हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। 18 सितंबर को ही सूर्य भी कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके फ़लस्वरूप कन्या राशि में 'बुधादित्य-योग' का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे। 
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। मन अशांत रहेगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा। 
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बन्धन का भय होगा। मानसिक कष्ट रहेगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। 
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1.बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फ़ल, कांसा,गजदंत, घी, पन्ना आदि)
 
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
 
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
 
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र का पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
 
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
सम्पर्क: [email protected]
ये भी पढ़ें
सुहागिनों का बहुत बड़ा व्रत है हरतालिका तीज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा के 10 नियम