• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mangal ka singh rashi me gochar fal 2023
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 जुलाई 2023 (18:20 IST)

मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानिए क्या होगा देश दुनिया पर असर

मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानिए क्या होगा देश दुनिया पर असर - Mangal ka singh rashi me gochar fal 2023
Mars transit in Leo 2023 : मंगल का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है। यह ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करता है उसका राशियों पर और धरती पर जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। कहते हैं राशि में आने से पूर्व ही यह प्रभाव दिखाने लग जाता है। इस बार मंगल ग्रह 01 जुलाई 2023 की रात 01 बजकर 52 मिनट पर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जानिए क्या होगा देश दुनिया पर इसका असर।
 
मंगल को अग्नित्व का माना गया है। यह साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शक्ति के साथ ही क्रोध और हिंसा का भी कारक ग्रह है। रिश्‍तों में यह छोटे भाई-बहन का कारक है और शरीर में यह दौड़ रहा खून है। उग्र स्वभाव, योद्धा और सेनानायक मंगल ग्रह जब सूर्य कि सिंह राशि यानी अग्नि तत्व की राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। 
 
मंगल का देश दुनिया पर असर | mangal ka desh duniya par prabhav:-
  • भारत की केंद्र सरकार को इस गोचर से लाभ हो सकता है।
  • जहां पर भट्‍टी का उपयोग किया जा रहा है वहां लाभ होगा।
  • मंगल के प्रभाव से दुनियाभर के तापमान में वृद्धि हो सकती है।
  • होटल, रेस्तरां, इस्पात, कॉफी और चाय उद्योग व्यापारियों को लाभ देगा।
  • यदि आप जानेमाने नेता हैं और अच्छे मार्ग पर चल रहे हैं तो आपकी प्रशंसा होगी।
  • हालांकि देश और दुनिया में युद्ध, विस्फोट, दुर्घटना और घटना के योग बन सकते हैं।
  • मंगल के सिंह में गोचर से उन लोगों में उग्रता और कामुकता बढ़ सकती है जिनका मंगल या सूर्य नीच होकर बुरे फल दे रहा है।
  • हालांकि जो लोग कला, लेखन, नाटक, रंगमंच, संगीत, फोटोग्राफी आदि रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए यह शुभ फल देगा।