1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Hariyali teej shubha muhurta Puja yog 2023

19 अगस्त को कौन से शुभ योग-संयोग में मनेगी हरियाली तीज?

Hariyali Teej
Hariyali teej 2023 : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के नाम से जानते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 19 अगस्त 2023 शनिवार के दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इसे मधुश्रवा तीज भी कहते हैं। इस दिन स्वर्ग गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आओ जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और योग संयोग।
 
हरियाली तीज के अन्य नाम छोटी तीज व श्रावण तीज भी हैं। हरियाली तीज के पंद्रह दिन बाद कजरी तीज आती है, जिसे बड़ी तीज कहा जाता है।
 
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त:-
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:17 से 01:07 तक।
विजय मुहूर्त :  दोपहर 02:49 से 03:40 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:04 से 07:26 तक।
अमृत काल : शाम 05:44 से 07:32 तक।
 
हरियाली तीज शुभ योग:-
सिद्ध योग: रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक सिद्ध योग रहने के बाद साध्य योग प्रारंभ होगा। 
रवि योग : पूरे दिन
सिंह राशि में बुधादित्य योग
 
हरियाली तीज आमतौर पर नाग पंचमी के दो दिन पूर्व यानि श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को आती है। यह तीज भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। स दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। 
अगला लेख
7 अगस्त 2023 : आज किसे मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल