सम्बंधित जानकारी
- कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2020 : सूर्य का कन्या राशि में गोचर चमकाएगा 6 राशियों के भाग्य
- Adhik maas : क्या है अधिकमास, कब आता है, जानिए इसका पौराणिक आधार
- Amavasya Dates List : वर्ष 2020 में कब-कब है अमावस्या, जानिए संपूर्ण सूची
- कन्या संक्रांति 2020 : सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश
- Kanya Sankranti :16 सितंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, राशि अनुसार करें ये उपाय
गुरु मार्गी : 13 सितंबर से बृहस्पति ने बदली चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल
बृहस्पति की बदलती चाल कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर डालेगी बुरा प्रभाव। 13 सितंबर को बृहस्पति ने चाल बदल ली है।
122 दिन वक्री स्थिति में रहने के बाद बृहस्पति ग्रह 13 सितंबर को मार्गी हो गया। मार्गी का मतलब है कि पृथ्वी से देखने पर सीधी चाल से चलता हुआ दिखाई देगा। गुरु के मार्गी होने का असर देश राशियों पर नजर पड़ेगा।
13 सितंबर, रविवार को गुरु धनु राशि में मार्गी हो गया है और 20 नवंबर को मकर राशि में जाने तक मार्गी ही रहेगा।
बृहस्पति की दृष्टि को बहुत शुभ माना गया है। जहां बृहस्पति की दृष्टि होती हैं वहां अशुभ ग्रहों का प्रभाव घट जाता है और परिस्थितियां अनुकूल होने लगती हैं।
मार्गी होने पर देश-दुनिया पर प्रभाव
व्यापार-व्यवसाय में तेजी आने की संभावना
भारत के पड़ोसी देशों से रिश्तों में सुधार की संभावना
बड़े राजनीतिक उलटफेर की संभावना
गुरु के मार्गी होने पर राशियों पर प्रभाव
मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। व्यापार, नौकरी में सफलता की उम्मीद।
वृष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
