सम्बंधित जानकारी
- गुप्त नवरात्रि कब है, जानिए देवी स्थापना के शुभ मुहूर्त, महत्व, मंत्र और 9 दिन की पूजा विधि
- गुप्त नवरात्रि 2021 का हर दिन होता है विशेष, बचे हुए दिनों में कर लीजिए यह शुभ काम
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि : इन खास 17 पूजन सामग्री से देवी मां होंगी प्रसन्न, पढ़ें सूची
- Gupt Navaratri Story 2021 : गुप्त नवरात्रि की प्राचीन कथा, यहां पढ़ें
- आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में प्रकृति से जुड़े इन देवी देवताओं को मना लें
गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में 4 चीजें जरूर लाएं खरीदकर,खुशियां आएंगी घर पर
गुप्त नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं इसलिए दौरान यदि घर में कुछ चीजें लाई जाएं तो मां लक्ष्मी और सरस्वती प्रसन्न होती हैं। इन चीजों को अपने घर में लाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और लाभ प्राप्त होता है। आइए जानें नवरात्रि के 9 दिनों में कौन सी चीजें घर में लाना रहता है शुभ।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
नवरात्रि के दौरान अपने घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लाकर स्थापित करना चाहिए जिसपर वे कमल के आसन पर विराजमान हो और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती हैं।
चांदी की शुभ वस्तुएं
घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसलिए नवरात्रि के दिनों में अपने घर में चांदी का सिक्का,हाथी,त्रिशूल, बिल्वपत्र,कमल,स्वस्तिक,कलश,दीपक,घंटी,चरण,पूजा थाली याअन्य सामग्री जो मंदिर में काम आती हो,उन्हें लाना बहुत शुभ माना जाता है।
श्रृंगार का सामान
नवरात्रि के दौरान अपने घर में श्रृंगार का सामान लाकर रखना चाहिए और उसे पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। सुहाग पिटारी लाकर किसी सौभाग्यवती को देना भी शुभ होता है...
तुलसी का पौधा
वैसे तो सनातन धर्म मानने वाले ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा होता है यदि आपके घर में नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में तुलसी लाकर अपने घर में लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल करने के साथ ही प्रतिदिन तुलसी में दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।
