सम्बंधित जानकारी
- Budh ast gochar 2024: बुध के सिंह राशि में अस्त का इन 3 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
- Budh ast 2024: बुध सिंह राशि में अस्त: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क
- Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन
- बुध का मेष राशि में वक्री गोचर, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर
- Budh gochar 2024 : मेष राशि में बुध का प्रवेश, इन राशियों को होगा महालाभ, 5 काम जरूर करें
Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए है बेहद ही शुभ
budh uday august 2024: 12 अगस्त 2024 को बुध सिंह राशि में अस्त हो गए थे फिर वक्री चाल चलते हुए 22 अगस्त को कर्क में गोचर करने लगे और अब 26 अगस्त 2024 सोमवार को बुध का उदय होगा। बुध के उदय होने से 3 राशियों को बेहद लाभ होगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।ALSO READ: Budh gochar kark: बुध का कर्क राशि में गोचर, 6 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
1. मिथुन राशि : चतुर्थ घर के स्वामी बुध का उदय दूसरे घर में हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आप अधिक पैसे कमाने और बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के प्रति आपको अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। करियर और नौकरी के संबंध में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार में लाभ कमाने में सपल होंगे। अन्य माध्यमों से आप खूब पैसा कमाएंगे और इस तरह आप ज्यादा धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
2. कन्या राशि : पहले और दसवें घर के स्वामी बुध का आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में उदय होगा। इसके परिणाम स्वरूप अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपक अपने लक्ष्यों को पूरा करने पर फोकस कर पाएंगे। करियर में सफलता और नौकरी में वेतनवृद्धि और पदोन्नति देखने को मिल सकती है। कारोबार में अच्छा रिटर्न प्राप्त करेंगे और साथ ही नए ऑर्डर मिलने की उच्च संभावना है। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल गुजारेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।ALSO READ: Mangal Gochar: मंगल का शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में वेतनवृद्धि
3. तुला राशि : नवम और बारहवें घर के स्वामी बुध का दशम घर में उदय होना लंबी यात्रा के योग के साथ ही विदेश में नए अवसर मिलने की संभावना का संकेत देता है। नौकरी में उच्च स्थिति के योग है। कारोबार में नए ऑर्डर मिलेंगे और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ जाएगी।
