1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mesh rashi me budh gochar ka fal

Budh gochar 2024 : मेष राशि में बुध का प्रवेश, इन राशियों को होगा महालाभ, 5 काम जरूर करें

Budh grah ka mesh rashi me gochar 2024
Mercury transit 2024: बुध ग्रह ने 26 मार्च को प्रातः 02:39 बजे बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में प्रवेश किया है। इसी राशि में 2 अप्रैल 2024 को प्रातः 03:18 बजे वक्री अवस्था में होंगे और 9 अप्रैल को रात्रि 22:06 मीन राशि में प्रवेश कर पुन: सामान्य अवस्था में आ जाएंगे। इसके बाद 10 मई 2024 को शाम के 18:39 बजे तक इसी राशि में रहकर पुन: मेष में लौट आएंगे। इस बीच 4 अप्रैल को मेष राषि में अस्त हो जाएंगे।
 
5 काम जरूर करें
  1. दुर्गा मंदिर में बुधवार चुनरी अर्पित करें।
  2. 11 कन्याओं को भोजन कराएं।
  3. 101 गौ माता को साबुत मूंग या हरा चारा खिलाएं।
  4. कहीं भी एक पेड़ लगाएं। 
  5. बहन, मौसी और बुआ को हरी चूड़ियां अथवा हरे रंग का वस्त्र भेंट करें।
Budh grah Mercury
Budh grah Mercury
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं बुध का प्रथम भाव में गोचर आपको महालाभ देगा। आपका आत्मविश्‍वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार का विस्तार होगा।
 
2. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव के स्वामी बुध का एकादश भाव में गोचर हुआ है। आय के नए सोर्स विकसित होंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।
 
3. कर्क राशि : आपकी कुंडली के द्वादश भाव और तृतीय भाव के स्वामी बुध का दशम भाव में गोचर हुआ है। कार्यक्षेत्र यानी नौकरी और व्यापार में यह बहुत अच्छा समय रहेगा। आपकी बुद्धि का विकास होगा। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
 
4. सिंह राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव और एकादश भाव के स्वामी बुध का गोचर नवम भाव में हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। आपकी योजनाएं सफल होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
 
5. धनु राशि : आपकी कुंडली सप्तम भाव और दशम भाव के स्वामी बुध का पंचम भाव में गोचर शिक्षा, करियर और नौकरी में लाभ देगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के चलते आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
 
6. मकर राशि : आपकी कुंडली के छठे और नवम भाव के स्वामी बुध का चतुर्थ भाव में गोचर भाग्य की कृपा से सुख सुविधाओं का विस्तार करेगा। संपत्ति के विवाद सुलझ जाएंगे। घर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Easter sunday 2024: ईस्टर संडे की 10 खास बातें