• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी पर राशिनुसार बांधें 'अनंत डोरा'

अनंत चतुर्दशी पर राशिनुसार बांधें 'अनंत डोरा' - Anant Chaturdashi
अनंत, अनादि, अखंड भगवान विष्णुजी का ही अवतार अनंतदेव हैं जिनका पूजन भाद्रपद की चतुर्दशी को किया जाता है एवं रक्षा के स्वरूप भगवान अनंतदेव के रूप में उनका डोरा अर्थात धागा बांधा जाता है। 


 
 
अनंत भगवान का डोरा नाना प्रकार के रंगों में आता है। आपको किस रंग का डोरा बांधना चाहिए ताकि आपकी उन्नति हो व समृद्धि प्राप्त हो, जानिए...
 
जानिए किस राशि के जातक कौन-से रंग का डोरा बांधें... 

 

 


* मेष एवं वृश्चिक राशि वाले लाल रंग का अनंत बांधें। 
 
* वृषभ एवं तुला राशि वाले सफेद रंग का अनंत बांधें। 
 
* मिथुन व कन्या राशि वाले हरे रंग का अनंत बांधें। 
 
* कर्क राशि वाले हल्का पीला (क्रीम) रंग का अनंत बांधें। 
 
* सिंह राशि वाले गुलाबी रंग का अनंत बांधें। 
 
* धनु एवं मीन राशि वाले पीले रंग का अनंत बांधें। 
 
* मकर एवं कुंभ राशि वाले काले रंग का अनंत बांधें।
 
विशेष : सभी राशि वालों को अनंत अपनी राशि स्वामी के आधार पर दिए गए हैं। इसे धारण करने से पहले अनंत भगवान का दूध से पंचामृत से स्नान कराकर कुमकुम, हल्दी, अबीर, गुलाल, सिंदूर आदि से पूजन करना चाहिए फिर अनंत भगवान से अपनी रक्षा की प्रार्थना करके धारण करना चाहिए।