Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. amavasya pujan

अमावस्या : कैसे करें व्रत और पूजन, जानिए...

amavasya pujan
हिंदू धर्म में अमावस्या विशेष धार्मिक महत्व रखती है। खास कर सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु कामना के लिए व्रत रखने का विधान है। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल प्राप्त होता है, ऐसा पुराणों में वर्णित है।


 

विशेष कर सोमवार को भगवान शिवजी का दिन माना जाता है। इसलिए सोमवती अमावस्या पर शिवजी की आराधना, पूजन-अर्चना उन्हीं को समर्पित होती है। इसीलिए सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पीपल के वृक्ष में शिवजी का वास मानकर उसकी पूजा और परिक्रमा करती हैं। 
पुराणों के अनुसार अमावस्या के दिन स्नान-दान करने की परंपरा है। वैसे तो इस दिन गंगा-स्नान का विशिष्ट महत्व माना गया है, परंतु जो लोग गंगा स्नान करने नहीं जा पाते, वे किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं तथा शिव-पार्वती और तुलसीजी का पूजन कर अमावस्या का लाभ उठा सकते हैं।

मंगलवार को आनेवाली अमावस्या को भौमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है, इस दिन भी निम्नानुसार पूजन करना फलदायी रहता है। इस दिन मौन व्रत को धारण करने से पुण्य प्राप्ति होती है।
आगे पढ़ें कैसे करें पूजन... 
 

 

कैसे करें पूजन :- 
 
* ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में शिवजी तथा अग्रभाग में ब्रह्माजी का निवास होता है। अत: इस दिन पीपल के पूजन से सौभाग्य की वृद्धि होती है। 
 
* अमावस्या के दिन की यह भी मान्यता है कि इस दिन पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। 
 
* अमावस्या के दिन पीपल की परिक्रमा करने का विधान है। उसके बाद गरीबों को भोजन कराया जाता हैं।
 
* महाभारत काल से ही अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने का विशेष महत्व है। 
 
* अमावस्या के दिन 108 बार तुलसी परिक्रमा करें। 
 
* अमावस्या के दिन सूर्य नारायण को जल देने से दरिद्रता दूर होती है। 
 
* जिन लोगों की पत्रिका में चंद्रमा कमजोर है, वह जातक गाय को दही और चावल खिलाएं तो उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी। 
 
* पर्यावरण को सम्मान देने के लिए भी सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विधान माना गया है।