1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. एशियन गेम्स 2023
  4. sift kaur samra wins gold with world record

सिफ्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, आशी को मिला कांस्य पदक

sift kaur samra
Asian Games : भारत की सिफ्ट कौर सामरा (Sift Kaur Samra) ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आशी चौकसी भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
 
सिफ्ट ने फाइनल में 469.6 अंक जुटाए। उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश के फाइनल के 467.0 अंक के विश्व रिकॉर्ड में 2.6 अंक का सुधार किया। सिफ्ट ने क्वालीफाइंग दौर में भी संयुक्त रूप से एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। आशी ने 451.9 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
 
सिफ्ट के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रजत पदक जीतने वाली चीन की कियोंगयुई झेंग (462.3) उनसे 7.3 अंक पीछे रहीं।
 
अगला लेख
एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत को गोल्ड, 16 पदकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर