सम्बंधित जानकारी
- Asian Games में लगातार दूसरी बार 16 गोल दागे भारत ने, हांगकॉंग को रौंदा
- बोपन्ना और युकी की अप्रत्याशित हार, अंकिता और रूतुजा प्री क्वार्टर फाइनल में
- Asian Games की सबसे सफल बल्लेबाज ने टीम ऋतुराज से मांगा यह वादा, कहा हमने अपना काम किया
- टीम इंडिया को बधाई!” - श्रीमती नीता एम. अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की
- Asian Games में हरमन ब्रिगेड ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 19 रनों से हराया
लड़को के बाद लड़कियों की बारी, अब इस खिलाड़ी ने सेलिंग में जीता सिल्वर मेडल
सत्रह साल की भारतीय सेलर (पाल नाविक) नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया जबकि इबाद अली ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने मंगलवार को यहां सेलिंग (पाल नौकायन) में दो पदक हासिल किये।
नेहा ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। सेलिंग में पुरूषों के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण कोरिया के वोनवू चो जबकि रजत थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफैराट ने रजत पदक हासिल किया।
अली को 14 रेस की स्पर्धा के दूसरे और तीसरे रेस को पूरा नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इससे उनके कुल 59 अंक में से सात अंक घटा दिये गये। वह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी से 23 अंक पीछे रहे।
पाल नौकायन (सेलिंग) में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर का आकलन किया जाता है। सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता बनता है।
लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। इसमें नेहा ने कुल 32 अंक हासिल किये। इस दौरान पांचवें रेस में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस रेस में नेहा को पांच अंक मिले थे। कुल 32 अंक में से इस पांच अंक को घटाकर उसका नेट स्कोर 27 अंक रहा।(भाषा)

इससे पहले नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल की एक उभरती हुई खिलाड़ी नेहा का अभियान कुल 32 अंक के साथ खत्म हुआ। उनका नेट स्कोर हालांकि 27 अंक रहा जिससे वह थाईलैंड की स्वर्ण पदक विजेता नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।इस स्पर्धा का कांस्य सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल के नाम रहा, जिनका नेट स्कोर 28 था।Many congratulations to Neha Thakur on winning the #SilverMedal in the ILCA4 Girls, #Sailing event.
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 26, 2023
Lets #Cheer4india #WeAreTeamIndia | #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/ad9lILyWTc