• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. एशियन गेम्स 2023
  4. Nita Ambani wishes Indian Women Cricket Team for winning the 2nd gold medal in asian games
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (18:12 IST)

टीम इंडिया को बधाई!” - श्रीमती नीता एम. अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की

टीम इंडिया को बधाई!” - श्रीमती नीता एम. अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की - Nita Ambani wishes Indian Women Cricket Team for winning the 2nd gold medal in asian games
श्रीमती नीता एम. अंबानी (Nita Ambani) ने चीन के हांगझू (Hangzhou Asian Games) में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की।
 
श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया को बधाई!  आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वे अजेय हैं!”
team india women

 (Image Credit : Mumbai Indians)
भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी। उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में  भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया।
 
एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं। जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस् का ताज पहना था।
 
ये भी पढ़ें
ODI World Cup से पहले चिंता में ऑस्ट्रेलिया, पिछले 5 मैच गंवाए, गेंदबाजों की हो रही है धुनाई