छठ महापर्व 12 नवंबर से
ND
दीपावली और भाई दूज के बाद अब छठ पूजा की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। भगवान भास्कर की आराधना का यह महापर्व आगामी 12 व 13 नंवबर को आयोजित किया जाएगा। सैकड़ों स्थानों पर होने वाली इस पूजा के इंतजाम में सरकार और पुलिस भी जुटी हुई है।
सूर्य देव की पूजा के महापर्व के तहत उन्हें पहला अर्घ्य 12 नवंबर की शाम में तथा दूसरा अर्घ्य 13 नवंबर की सुबह में अर्पित किया जाएगा। लेकिन पूरब के लोगों के इस सबसे खास त्योहार की शुरुआत दो दिन पहले ही 10 नवंबर से शुरू हो जाएगी। नहान-खान के साथ व्रती भगवान भास्कर की आराधना में जुट जाएँगे। 11 नवंबर को खरना होगा तथा 12 को पहला अर्घ्य दिय जाएगा। पुरबिया समाज में छठ पर्व की तैयारियाँ शुरू हो गई है।

