• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: बंगलोर (वार्ता) , शुक्रवार, 21 सितम्बर 2007 (22:10 IST)

'श्रीराम' एक अलौकिक व्यक्तित्व-देवेगौड़ा

एचडी देवेगौड़ा भगवान राम रामसेतु सेतु
पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेकुलर-एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वे श्रीराम को एक अवतार पुरुष मानते हैं।

देवेगौड़ा ने आज यहाँ स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि उनका यह दृढ़ विश्वास है कि रामसेतु प्राकृतिक नहीं बल्कि एक दैवीय रचना हैं।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूँ कि श्रीराम विष्णु के अवतार है, जिन्होंने दुष्ट ताकतों से निर्दोष और शांतिप्रिय लोगों की हमेशा रक्षा की।

बहरहाल उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की श्रीराम को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भड़की हिंसा में दो लोगों के मारे जाने और मुख्यमंत्री की पुत्री के निवास पर हुई पथराव की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।