1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
Written By WD

प्रपोज करने का तरीका

प्रपोज इश्क प्रेम प्यार रोमांस लव मोहब्बत लव गुरु
आपसे कुछ कदमों की दूरी पर वह लड़की खड़ी है, जिसे आप प्यार करते हैं, लेकिन परेशानी यह है कि आप उसे दिल की बात बताएं कैसे। कैसे पूछें उससे कि उसके दिल में भी आपके लिए वही ख्याल है।

यह समस्या लगभग हरेक प्रेमी की है। वह किसी लड़की से मन ही मन प्यार तो कर लेता है, लेकिन इजहार-ए-मुहब्बत की हिम्मत नहीं जुटा पाता। आइए हम आपको बता रहे हैं कि किसी लड़की के दिल में जगह किस तरह बनाई जाए, उसे अपनी मुहब्बत में कैसे गिरफ्तार किया जाए।

सबसे पहले आप अपने मन में सोच लीजिए कि आप जिस लड़की के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने जा रहे हैं। आपके बात करने के दो परिणाम होंगे पहला यह कि वह लड़की आपका प्रस्ताव ठुकरा दे। इस केस में आप लेकिन इससे कम से कम ये तो पता चल जाएगा कि वह चाहती क्या है? और आप उस लड़की के दिल में हलचल भी मचा देंगे।

दूसरा परिणाम यह कि वह कोई जवाब ही न दे, इसका मतलब यह है कि वह सोचने के लिए वक्त चाहती है और ये आपकी जीत की निशानी है। तो देर किस बात की, जाइए और कह दीजिए दिल की बात। - वेबदुनिया फीचर डेस्क
लेखक के बारे में
WD