अम्पायरों से हारा भारत
ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड 16वीं टेस्ट विजय
अम्पायरों स्टीव बकनर और मार्क बेंसन की मेहरबानियों के बाद भारत के टैलेंडरों के लचर प्रदर्शन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच 122 रनों से जीतकर 'गावसकर-बॉर्डर' ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया। रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16वीं टेस्ट विजय प्राप्त करके अपने ही कीर्तिमान की बराबरी की।
भारत के पास मैच बचाने का सुनहरा अवसर था और उसे केवल 2 ओवर और खेलना थे, लेकिन क्लार्क के एक ही ओवर में भारत के तीन बल्लेबाज नाटकीय ढंग से आउट हो गए। इस तरह महज 7 गेंद बाकी रहते ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीत लिया। क्लार्क ने 1.5 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान अनिल कुंबले 111 गेंदों पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बंदरों की तरह उछल-उछलकर जीत का जश्न मना रहे थे, जबकि पूरी दुनिया इस बात को जानती है कि यह जीत उसे झूठ की नींव पर मिली है। कुंबले तो इस मैच से इतने आहत थे कि उन्होंने औपचारिकता को दरकिनार करते हुए विजयी टीम के कप्तान से बगैर हाथ मिलाए वापस लौटना मुनासिब समझा।
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन भारत के सामने जीत के लिए 333 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी टीम 70.5 ओवरों में 210 रन पर ही सिमट गई। सौरव गांगुली ने 56 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाए।
इस टेस्ट मैच में अम्पायरिंग का सबसे निचला स्तर देखने को मिला। ऐसा लगा मानो दोनों अम्पायर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए पहले ही अपना मन बना चुके थे। यही कारण है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को नाटआउट होते हुए भी टाँग दिया।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (0) एक बार फिर असफल रहे। वे ली की गेंद पर क्लार्क को कैच दे बैठे।
जाफर के आउट होने के बाद मैदान में आए वीवीएस लक्ष्मण भी अधिक देर तक मैदान में नहीं टिक सके। वे 20 रन बनाकर क्लार्क की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
सचिन तेंडुलकर मात्र 12 रन बनाकर क्लार्क की गेंद पर आउट हो गए। राहुल द्रविड़ अच्छा खेल रहे थे, लेकिन बेईमान अम्पायर ने उन्हें भी नहीं बख्शा। 38 रन बनाने वाले द्रविड़ गलत तरीके से सायमंड्स की गेंद पर गिलक्रिस्ट द्वारा कैच आउट दिए गए।
वैसे अम्पायर का यह निर्णय विवादास्पद रहा, क्योंकि गेंद बल्ले से स्पर्श नहीं कर पाई थी और रीप्ले से साफ जाहिर हो रहा था कि गेंद पैड से लगकर गई है। युवराजसिंह को सायमंड्स ने बगैर खाता खोले पैवेलियन लौटा दिया।
सौरव गांगुली को 51 रनों के निजी स्कोर पर ब्रेट ली ने आउट किया। उनका कैच क्लार्क ने लपका। हालाँकि गांगुली लेग अम्पायर के फैसले से संतुष्ठ नजर नहीं आए और काफी देर तक क्रीज पर ठहरे रहे। दरअसल हुआ यह था कि गेंद कैच लपकने के पूर्व जमीन को छू गई थी।
कितने हैरत की बात है कि मैदान पर अम्पायर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से पूछते हैं कि खिलाड़ी आउट है या नहीं? और मजेदार बात तो यह देखने को मिली कि पोंटिंग अंगुली उठाकर आउट होने का इशारा कर रहे हैं, मानो वे ही अम्पायर हैं। क्या तीसरे अम्पायर को बुत बनाने के लिए नियुक्त किया गया है।
कुल मिलाकर सिडनी के मैदान पर एक ऐसा तमाशा हुआ, जो क्रिकेट की गरिमा के बिलकुल अनुकूल नहीं था। साफ दिखाई दे रहा था कि मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के 11 नहीं 13 खिलाड़ी खेल रहे हैं और शेष दो खिलाड़ी (अम्पायर) हर कीमत पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए इस टेस्ट मैच को पहले से 'फिक्स' कर चुके थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने हसी (नाबाद 145) और सायमंड्स (61) के बीच हुई 128 रनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत सात विकेट पर 401 रन पर पारी घोषित कर दी। सायमंड्स को धोनी ने आरपी सिंह की गेंद पर लपका।
सायमंड्स के आउट होने के बाद गिलक्रिस्ट और हॉग भी अधिक देर तक मैदान में नहीं टिक सके। गिलक्रिस्ट (1) को कुंबले की गेंद पर युवी ने लपका। हॉग हरभजन की गेंद पर द्रविड़ को कैच दे बैठे। भारत की ओर से कुंबले ने 4, हरभजन ने 2 और आरपी सिंह ने एक विकेट लिया।
भारत के खिलाफ विवादास्पद रहे हैं बकनर
स्टीव बकनर बुढ़ा रहे हैं?
भारतीयों का मजाक उड़ाया बकनर ने
क्रिकेट प्रेमियों ने बकनर का पुतला फूँका
अंपायरिंग की शिकायत नहीं करेगा भारत
क्रिकेट टिकर डाउनलोड करें
ऑनलाइन क्रिकेट स्कोर