1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

स्टीव बकनर बुढ़ा रहे हैं?

स्टीव बकनर अंपायर भारत क्रिकेट टेस्ट
सिडनी में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत के खिलाफ स्टीव बकनर के गलत फैसलों के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने वेस्टइंडीज के इस 61 वर्षीय अंपायर स्टीव बकनर के अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग पर रोक लगाने और उनको संन्यास लेने की सलाह दी है।

विश्व में आईसीसी के सबसे उम्रदराज अंपायर बकनर हाल के वर्षों में भारत के लिए हौआ बन गए हैं लेकिन दूसरे टेस्ट में उनके तीन फैसलों के कारण भारत को काफी नुकसान हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई टीम छह विकेट पर 134 रन के स्कोर पर जूझ रही थी जब बकनर ने एंड्रयू साइमंड्स को आउट नहीं देकर उन्हें जीवनदान दिया। इस समय साइमंड्स 30 रन बनाकर खेल रहे थे और बकनर के इस फैसले के कारण इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 162 रन की शानदार पारी खेली तथा पारी को भी जीवनदान दिया।

बकनर ने आज भी साइमंड्स के खिलाफ स्टंप आउट की अपील को तीसरे अंपायर को नहीं देने का फैसला कर सबको आश्चर्य में डाल दिया। टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि जब बेल गिरे तो साइमंड्स क्रीज के बाहर थे।

बकनर के अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग के बारे में पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि वह अब अपने अच्छे दौर से गुजर गए हैं और उनके खराब रिकॉर्ड विशेषकर भारत के खिलाफ को देखते हुए उनके खिलाफ संदेह पैदा होता है। पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने कहा दूसरे क्रिकेट टेस्ट में अंपायरिंग काफी खराब थी।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें