1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. टूनपुर का सुपरहीरो

टूनपुर का सुपरहीरो

टूनपुर का सुपरहीरो
PR
बैनर : बिग स्क्रीन एंटरटेनर, इरोज एंटरटेनमेंट
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, कृषिका लुल्ला
निर्देशक : किरीट खुराना
संगीत : अन्नू मलिक
कलाकार : अजय देवगन, काजोल, तनूजा, अमय पांडे, चिंकी जायसवाल, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, डेलनॉज पॉल

बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एनिमेशन का भी इस्तेमाल किया गया है।

आदित्य (अजय देवगन) एक सुपरस्टार है। उसकी पत्नी प्रिया (काजोल) और वह अपनी जिंदगी में बेहद सफल हैं। कामयाबी और दौलत उनके कदम चूम रहे हैं। लेकिन आदित्य अपने बच्चों की नजरों में सुपरस्टार नहीं है।

बच्चे चाहते हैं कि उनके पापा रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में हीरो हों। अपने आपको रियल हीरो साबित करने में लगे आदित्य को आखिरकार एक मौका हाथ लग ही जाता है।

PR
वह अपने आपको बच्चों की पसंदीदा कार्टून की धरती टूनपुर में पाता है। टूनपुर में ‍परिस्थितियाँ ठीक नहीं है। टूनासुर (शैतानी टून) ने देवाटून (भले टून) के लिए कई मुसीबत खड़ी कर रखी है।

टूनासुर और देवाटून के बीच युद्ध होता है और देवाटून की तरफ से आदित्य इस युद्ध में हिस्सा लेता है। क्या देवाटून युद्ध जीतेंगे? क्या आदित्य अपने आपको रियल हीरो साबित कर पाएगा? इसका जवाब मिलेगा मजेदार टून की धरती की यात्रा के जरिये।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें