‘अ’ से होगा नए बच्चन का नाम!
नए बच्चन के आने की घड़ी करीब है और बच्चन परिवार स्वागत के लिए तैयार है। जुड़वां बच्चे होंगे, लड़का होगा या लड़की, ये जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार के सारे सदस्य नए बच्चन का नाम सोचने में जुट गए हैं और सभी अपने-अपने माध्यम से इस काम में व्यस्त हैं।
बच्चन परिवार से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभिषेक-ऐश्वर्या के यहां बेटा हो या बेटी, ये बात तय है कि नए सदस्य का नाम ए से शुरू होगा। इसका उसने कारण भी बताया। ‘अमिताभ का नाम ‘अ’ से शुरू होता है। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘अ’ से रखा। अब अभिषेक भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। ऐश्वर्या का नाम भी ‘ए’ या ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, इसिलिए यह भी कारण बनता है कि नए सदस्य का नाम ‘अ’ से शुरू किया जाए।
बच्चन परिवार को कई लोग भी नाम सूझा रहे हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय संभवत: अमिताभ लेंगे।