मुंबई हमला मानवता पर हमला था : रामगोपाल वर्मा
PR
पेश है रामगोपाल वर्मा से बातचीत-
फिल्म का म्यूजिक लियोपोल्ड कैफे में लांच करने का कारण, जहां सबसे पहले आतंकियों ने हमला किया था?
सभी जानते हैं कि उस स्थान पर क्या हुआ और उस जगह का हमारे लिए कितना महत्व है। यह स्वतंत्र भारत में सबसे प्रभावशाली घटना है। जब मैं कैफे के मालिक फरहाद जिहानी से मिला और उन्होंने इस घटना के बारे में बताया तो मैंने इस पूरे घटनाक्रम पर फिल्म बनाने आइडिया मुझे आया। हर व्यक्ति को पता था कि उस रात को क्या हुआ लेकिन यह फिल्म में मेरी नजर से घटनाक्रम है।
फिल्म का संगीत मनोरंजक है इसके बारे में कुछ बताइए?
यह सभी जानते हैं कि यह हमला किसी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं था। यह कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यक्ति के समूह पर किया गया हमला है, इसलिए मैंने दो अलग-अलग गीतों मौला-मौला और देवा-देवा को एक करके दिखाया है। रोहसिन ने इसे कंपोज किया है और सुखविंदर ने इस खूबसूरती से गाया है। सुखविंदर ने एक और गाना 'रघुपति राघव राजाराम' भी गाया है। यह गाना सुनकर ही आपके मन में शांति की अनुभूति होती है। फिल्म का सब्जेक्ट बहुत वायलेंस है, इसलिए जरूरी है कि इसका संगीत सूकुन देने वाला हो।
अब फिल्म में घटना का कोई असली फुटेज है क्या?
आप फिल्म देखने के बाद यह कह सके हैं कि पूरा घटनाक्रम उसी तरह से फिल्माया गया है, जैसा हुआ था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों और पुलिस ऑफिसर जानकारी जुटाने के बाद इस फिल्म को बनाया गया है। मैंने कोशिश की है कि फिल्म बिलकुल घटना के करीब लगे।
आप मुंबई हमले के बाद ताज होटल भी गए थे, इससे किस तरह सहायता मिली?
मैं इस प्रश्न का उत्तर हजारों बार दे चुका हूं। मैं घटना के तीन दिन बाद वहां गया था जब वहां पूरा ऑपरेशन खत्म हो चुका था जबकि पूरी घटना रात 9 से 1 बजे के बीच घटी।
फिल्म में कहानी को कहने के लिए आपने राकेश मारिया को ही क्यों चुना?
मेरा मानना है कि इस पूरी घटना में राकिया मारिया पूरी पुलिस का चेहरा हैं। उन्होंने इस घटना को बहुत करीब से देखा और उसे नियंत्रित किया, इसलिए मैंने राकिया मारिया के किरदार को फिल्म की कहानी के केंद्र में रखा है।
बहुत से लोग सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाते हैं, आप क्या कहेंगे?
फिल्म जनता तक अपनी बात पहुंचाने का एक माध्यम है। मैं सोचता हूं कि हर फिल्ममेकर की अपनी फिल्म बनाने के पीछे एक मंशा होती है। मैं सभी के लिए एक जैसा जवाब नहीं दे सकता है। यह फिल्म इंडस्ट्री किसी एक व्यक्ति की नहीं है। यहां पर लाखों लोग हैं। उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं सिर्फ अपने बारे में बोल सकता हूं।

