फिएट ग्रांदे पुंटो 90 एचपी
PR
कंपनी का दावा है कि 1248 सीसी क्षमता के मल्टीजेट टर्बो इंजन वाली यह कार एक लीटर डीजल में 20 किलोमीटर तक चल सकती है। यह कार पाँच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी।
इस कार के जरिये लोगों को ताकतवर कार चलाने का अनुभव होगा। ग्रांदे पुंटो 90 एचपी मल्टीजेट से डीजल कारों के भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी। (भाषा)

