1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (9.11.2010)

मंगलवार, 9 नवंबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्थी मंगलरात्रि 29.12 पश्चात पंचमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 2, नक्षत्र- ज्येष्ठा प्रातः 8.12 पश्चात मूल, योग- सुकर्मा रात्रि 26.29 पश्चात धृति, सूर्योदयकालीन करण- वणिज्य, चन्द्रमा- वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे प्रातः 8.12 पर।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।

दिन का पर्व- अंगारक योग, दूर्वा गणपति व्रत, विनायक चतुर्थी।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- यदि भय की स्थिति अधिक बनती हो तो अग्नि कोण को सदैव प्रकाशमान रखना चाहिए।

कार्य की अनुकूलता के लिए- रक्तवर्ण के फल का दान करें।

शुभ समय- प्रातः 8.14-10.22 दिन 12.26-2.06 तक।

सुझाव- संभव हो तो दिन में 2.57-4.20 के बीच महत्वपूर्ण कार्य टालें।