1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (26.3.2010)

शुक्रवार, 26 मार्च 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी रात्रि 20.41 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 09, नक्षत्र- पुष्य प्रात: 08.53 पश्चात आश्लेषा, योग- सुकर्मा सायं 05.03 पश्चात धृति, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- शुक्र मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश रात्रि 26.28 मि. पर करेंगे। 2. बुध पश्‍चिम दिशा में उदय होंगे।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- कामदा एकादशी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- चिंटियों को घी-शक्कर मिश्रित आटा खिलाएँ।

उपयोगी ज्ञान- सूर्य के उदय व अस्त काल में विशेष वजह के बिना सोने से ऊर्जा का ह्रास होता है।

शुभ समय- प्रात: 07.00 से 09.40 सायं 1.33 से 3.41।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 11.00 से 12.32 के मध्य शुभ कार्य न करें।