1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (23.9.2010)

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा दिन 02.47 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 14, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा प्रात: 08.58 पश्चात उत्तराभाद्रपदा, योग- गंड सायं 04.22 पश्चात वृद्धि, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- भाद्रपद पूर्णिमा, सायन तुला में, दक्षिण गोला प्रारंभ, श्राद्ध महालय आरंभ।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- पंचक में वाहन का क्रय-विक्रय मुहूर्त शुभ फलदायी होता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक ग्रंथ का कम से कम 24 मिनट पाठ करें।

शुभ समय- प्रात: 10.11-12.17, दिन 04.29-06.12।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 01.49-03.49 के बीच शुभ कार्य टालें।