1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (21.11.2010)

रविवार, 21 नवंबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा रात्रि 10.57 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन- 1431, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 14, नक्षत्र- भरणी प्रात: 6.55 पश्चात कृतिका, योग- परिध रात्रि 27.43 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- विष्‍टि, चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश दिन 1.09 मिनट पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती, द‍ीपदान, सत्यनारायण व्रत।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- घर के उत्तर-पश्‍चिम कोने में सेवक को रखने से उसके स्थायी रखने की संभावना कम रहती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- फल का दान करें।

शुभ समय- प्रात: 07.16-09.11 दिन 11.46-01.52।

सुझाव- संभव हो तो सायं 04.18 से 05.40 के बीच महत्वपूर्ण कार्य टालें।