1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (14.10.2010)

आज के मुहूर्त (14.10.2010)

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- सप्तमी दिन 02.13 पश्‍चात अष्‍टमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 05, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात्रि 01.29 पश्चात सुकर्मा, योग- अतिगंड सायं 06.12 पश्चा‍त सुकर्मा, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- धनु राशि में रहेंगे।

ग्रह योग- नवरात्रि जारी है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

दिन का पर्व- महालक्ष्मी पूजन, सरस्वती पूजन।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी भी महिला को वस्त्र दान करें।

उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में स्थापित घट का दोनों समय पूजन अवश्य करना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 08.40-10.36, दिन 04.17 से 6.20।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 01.39-03.36 के बीच शुभ कार्य टालें।