1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (13.8.2010)

शुक्रवार, 13 अगस्त 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्थी सायं 06.18 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रमजान, तारीख- 02, नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी दिन 10.42 पश्चात हस्त, योग- सिद्ध सायं 04.16 पश्चात साध्य, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चंद्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- विनायक चतुर्थी, नाग चतुर्थी, श्रमण तप प्रारंभ।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दुग्ध से बने पदार्थ दान करें।

उपयोगी ज्ञान- घर में उत्तर की दीवार से दक्षिण की दीवार अधिक मोटी होना शुभ होता है।

शुभ समय- प्रात: 07.26 से 09.13 सायं 05.10 से 07.06।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 10.54 से 12.31 के मध्य शुभ कार्य टालें।