dharma sangrah

Aaina2010

Thu, 19 Nov 2026

Notifications




रंगीली चिड़िया

रंगीली चिड़ियाएक थी चिड़िया, रंगबिरंगी, लाल, नीले, हरे, गुलाबी पंखों वाली। पंख चमकीले भी थे और भड़कीले भी। चोंच पीले रंग की थी, नुकीली सुंदर सी। उसकी जान-पहचान वाले पंछी उसे रंगीली चिड़िया कहते थे। वह पेड़ की खोह में बने एक घोसले में अपने नन्हें चूजों के साथ रहती थी। चूजे दिनभर चिक-चिक चिकर चें-चें-चें करते रहते थे। भोर होती तो चिड़िया घोसले से निकलती उड़कर जाती और किसी आंगन छत या किसी गलियारे से दाने अपनी चोंच में दबाकर लाती और चूजों को खिलाती। आज जैसे ही सूरज निकला वह फुर्र से उड़ी और रमेसा के घर की छत की मुंडेर पर जा बैठी। छत पर थोड़े से चावल के दाने बिखरे थे। चिड़िया ने इधर-उधर देखा फिर छत पर कूद गई। वहां पर बिखरे पड़े दाने चोंच से उठाए और लप्प से निगल लिए।