नटराज आसन योग, पैरों के लिए लाभदायक
WD
नटराज आसन की विधि : सबसे पहले सीधे खड़े हो जाइए। फिर दाएं पैर को पीछे ले जाकर जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद उसे घुटने से मोड़कर उस पैर के पंजे को दाएं हाथ से पकड़ें।
दाएं हाथ से दाएं पैर को अधिकतम ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें। बाएं हाथ को सामने की ओर ऊपर उठाएं। इस दौरान सिर को ऊपर की ओर उठा कर रखें।
FILE
हालांकि यह क्रिया चित्र में दिखाए गई नटराज की मुद्रा से भिन्न है लेकिन यह भी नटराज आसन ही है। आप चित्र में दिखाई मुद्रा अनुसार भी कर सकते हैं तांडव नृत्य की ऐसी कई मुद्राएं हैं।
सावधानी : जब कोई आसन करते हैं तो उसका विपरित आसन करना भी जरूरी होता है। नटराज आसन के साथ उत्थित जानू शीर्षासन करना चाहिए।
इस आसन से लाभ : यह आसन स्नायुमण्डल को सुदृढ़ बनाता है। इससे पैरों की मांसपेशियों को व्यायाम मिलता है। इसके नियमित अभ्यास से तंत्रिकाओं में आपसी तालमेल बेहतर होता है। इसके प्रभाव से शारीरिक स्थिरता आती है और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।
-anirudh joshi

