1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. आलेख
  4. हास्य योग का कमाल
Written By अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

हास्य योग का कमाल

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

हास्य योग
जीवन में दुख-दर्द तो बहुत हैं। सवाल उठता है कि आप उन्हें कैसे हैंडल करते हैं। यह अच्छी तरह जान लें कि सबसे बड़ी दौलत है आपका और आपके परिवार का हेल्दी‍ और हास्यपूर्ण जीवन जीना। यह बहुत इंपोर्टेंट है। क्या जानवर भी हँसते हैं? इसीलिए जानें हास्य योगा से पहले कुछ योगा ज्ञान।

FILE
माइंड रिदम : अपने चित्त या मन की गतिविधियों को समझें। जीवन के प्रति पॉजिटिव एटिट्यूट रखें। शांत बैठकर गहरी व लंबी साँसें लेना भी टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है। यह जान लें कि जो बातें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनके बारे में चिंता करना व्यर्थ है। जब भी कभी बुरे विचार आपको परेशान करें आप वहाँ से माइंड हटाकर किसी अच्छी बात में लगाएँ। मेडिटेशन को अपनी डेली लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाएँ। बॉडी और माइंड पर इसके पॉजिटिव परिणाम होते हैं।

वर्क स्टाइल : इंपोर्टेंट एवं बड़े एम पर खुद को फोकस करके टार्गेट को अचीव करने के लिए अपनी वर्क स्टाइल को सुधारें। कार्य को ठीक से मैनेज करें। सब कामों को एक-साथ हाथ में न लें। अपने जीवन की कार्य शैली (Work style) को निर्धारित करें, जिसमें हर पहलू को पर्याप्त समय दिया गया हो, चाहे वह पढ़ाई हो या परिवार या फिर रिश्ते और सामाजिक सरोकार। इसके लिए समय का सही प्रबंधन करें। उन कामों की लिस्ट बनाएँ, जो अनिवार्य हैं और फिर करते जाएँ...करते जाएँ।

लाइफ एनर्जी : यदि आप में ऊर्जा की कमी है तो थके हुए व तनावग्रस्त महसूस करेंगे। ज्यादा एनर्जी के लिए ऊर्जायुक्त खाद्य पदार्थ खाएँ। ताजे फल, साबुत अनाज, सब्जियाँ, दूध-दही, कम वसा, कम चीनी व कम नमक वाला खाना खाएँ। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा व एनर्जी लेवल बढ़ेगा। भोजन आयरनयुक्त हो, इस पर भी ध्यान दें। आयरन की कमी से डिप्रेशन रहता है इससे भी तनाव बढ़ता है। खूब पानी पिएँ, इससे डीहाइड्रेशन तो दूर होता ही है, ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। पाचन-क्रिया बेहतर काम करती है। व्यसन को दूर करें। हफ्ते में एक दिन निराहार रहें।

लॉफ्टर लाइफ : जीवन में हास्य और मनोरंजन की बहुत आवश्यकता होती है इससे शरीर और मन में शांति मिलती है। इसके लिए 'हास्य योग' का अभ्यास करें। शुरू में आपको यह नकली लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे असली में हँसते रहने की आदत हो जाएगी, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।

यदि आप ‍जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो शरीर और मन की बुरी आदतों को समझते हुए उन्हें योग द्वारा दूर करने का प्रयास करें। आपका छोटा-सा प्रयास ही आपके जीवन में बदलाव ले आएगा। प्राणायाम को जहाँ तक हो अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएँ। स्वयं को दुख-दर्द से अलग करके देखना सीखें।

हास्य योगा : हास्य योग से आपका दिल, दिमाग और रक्त तो स्वस्थ और शुद्ध रहता ही है इससे पेट सहित संपूर्ण शरीर में खिंचाव होने से भीतर के अंग स्वस्थ होने लगते हैं। व्यक्ति बगैर किसी एक्सरसाइज़ के युवा बना रह सकता है।

तो प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात को सोने से पहले एक बार अकेले में और फिर सामूहिक रूप से खिलखिलाकर जोर से हँसे जरूर। यह मत सोचे की कोई क्या सोचेगा। सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। हँसी तो संक्रामक रोग है इस रोग तो जितना हो सके फैलाएँ। ज्यादा से ज्यादा चुककुलों को अपने जीवन में सुने और सुनाएँ। बस।

हास्य टिप्स : गंभीर धार्मिक व्यक्ति का शॉर्ट फॉम होता है- गधा...
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें