1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. योग
  4. »
  5. आलेख

स्वस्थ्‍य रहने के दो उपाय

- (वेबदुनिया डेस्क)

योगासन
FILE
यदि आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो मात्र दो उपाय पर ही अपना पूरा ध्यान लगा सकते हैं- 1.आहार और 2.विहार। आहार में यौगिक आहार का चयन करें और विहार में पैदल भ्रमण के अलावा अंगसंचालन और प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं।

1.आहार- आहार अर्थात भोजन। आप क्या खा रहे हैं? कितना खा रहे हैं? कब खा रहे हैं और क्यूं खा रहे हैं? उक्त प्रश्नों पर पूरी तरह ध्यान दें। यह बहुत जरूरी है कि आप अपने पेट को कचरे का डिब्बा या सेप्टीटेंक न समझें। यदि आपका खान-पान सही और समयबद्ध नहीं है तो आप किसी भी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। निरोगी रहकर लम्बी उम्र चाहते हैं तो आहार पर ध्यान दें।

उचित आहार का चयन करें और निश्चित समय पर खाएं। आहार में शरीर के लिए उचित पोषक तत्व होना जरूरी है। न कम खाएं और न ज्यादा, मसालेदार और तेल वाला तो बिल्कुल नहीं। यौगिक आहार का चयन करें।

2.विहार- विहार करना बौद्ध काल में प्रचलित था। जिसका अर्थ पुण्य स्थल होता है। दूसरा अर्थ अभयारण्य होता है अर्थात जंगल की खुली हवा में पैदल विचरण करना। कहते हैं कि सौ दवाई और एक घुमाई। योग और आयुर्वेद में कहा गया है कि पैर यदि ज्यादा देर तक ढंके या बंधे हैं तो इसका असर हमारी श्वास पर होता है तो नग्न पैर हरी घास पर चलें।

क्या आप इतना पैदल चल लेते हैं जिससे की आपकी पाचन क्रिया बलशाली बनीं रहे? कम से कम 3 किलोमीटर रोज चलना जरूरी है। यदि नहीं तो योग के अंगसंचालन और प्राणायाम को नियमित रूप से करें। यह सुबह और शाम का थोड़ा सा प्रयास ही आपको सेहतमंद बनाए रखने में सक्षम है।