1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. आलेख
  4. सौंदर्य के लिए सीत्कारी

सौंदर्य के लिए सीत्कारी

सीत्कारी प्राणायाम के लाभ

सीत्कारी प्राणायाम लाभ
ND
सीत्कारी या सीत्कार एक प्राणायाम का नाम है। इस प्राणायाम को करते समय 'सीत्‌ सीत्‌' की आवाज निकलती है, इसी कारण इसका नाम सीत्कारी कुम्भक या प्राणायाम पड़ा है।

कैसे करें- सिद्धासन में बैठकर दाँत पर दाँत बैठाकर (मुँह खुले हुए) उसके पीछे जीभ को लगाकर, धीरे-धीरे मुँह से श्वास को अंदर खिंचें। बाद में त्रिबन्धों के साथ कुम्भक करें। कुछ देर बाद श्वास को नाक से निकाल दें और पुन: श्वास को अंदर खिंचें। यह ‍प्रक्रिया 10 से 12 बार करें। इसके करने से मुँह के अंदर का भाग सूखने लगता है।

जब खाने में मिर्च तेज लगती है तो कैसे व्यक्ति सी..सी करता है, बस यह कुछ-कुछ इसी तरह का है।

इसके लाभ- इस प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में ऑक्सिजन की कम दूर होती है और शारीरिक तेज में वृद्धि होती है। मूलत: यह चेहरे की चमक बढ़ाकर सौंदर्य वृद्धि करता है। इसके अभ्यास से भूख-प्यास, नींद आदि नहीं सताते तथा शरीर सतत स्फूर्तिवान बना रहता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें