Yoga Step Benefits | लाभदायक योगा स्टेप
ND
स्टेप 1- नमस्कार मुद्रा करते हुए नटराजासन, एकपाद आसन, कटि चक्रासन, उत्कटासन करने के बाद पुन: नमस्कार मुद्रा में लौटकर, चंद्रासन, अर्ध उत्तनासन और फिर पादस्तासन करते हुए पुन: चंद्रासन करके नमस्कार की मुद्रा में लौट आएँ।
स्टेप 2- नमस्कार मुद्रा के बाद अर्ध उत्तनासन और फिर दाएँ पैर को पीछे ले जाकर हनुमान करें फिर अधोमुख श्वानासन करते हुए बाएँ पैर को आगे रखते हुए पुन: हनुमानासन करते हुए विरभद्रासन-1 करें। फिर प्रसारिता पादोत्तनासन करें। प्रसारिता पादोत्तनासन के बाद फिर कोहनी को घुटने पर टिकाते हुए उत्थिष्ठ पार्श्वकोणासन करें।
स्टेप 3- उत्थिष्ठ पार्श्वकोणासन के बाद फिर पुन: हनुमानासन करते हुए अधोमुख श्वानासन करें। अब दाएँ पैर को सामने रखते हुए पुन: हनुमान आसन करते हुए विरभद्रासन-1 करें। विरभद्रासन के बाद फिर प्रसारिता पादोत्तनासन करें। फिर कोहनी को घुटने पर टिकाते हुए उत्थिष्ठ पार्श्वकोणासन करें।
स्टेप 4- उत्थिष्ठ पार्श्वकोणासन के बाद पुन: हनुमान आसन में लौटकर अधोमुख श्वानासन में आकर मार्जायासन और फिर बिटिलियासन करें।
स्टेप 5- बिटिलियासन के बाद, वज्रासन में बैठ जाएँ। वज्रससन में बैठकर योग मुद्रा, उष्ट्रासन, भारद्वाजासन, आंजेनेय आसन, दंडासन, बंधकोणासक, वक्रासन, पवन मुक्तासन और नौकासन करें।
स्टेप 6- नौकासन के बाद पुन: नमस्कार मुद्रा में लौट आएँ और फिर चतुरंग दंडासन, भुजंगआसन, धनुरासन करते हुए मकरासन में लेट जाएँ।
स्टेप 7- मकरासन के बाद शवासन करते हुए पादअँगुष्ठासन, विपरितकर्णी आसन, आनंद बालासन, हलासन, पवन मुक्तासन, सेतुबंध आसन, मत्स्यासन करते हुए पुन: शवासन में लौट आएँ। शवासन में कुछ देर आराम करने के बाद उठ जाएँ।
कुल आसन : 36 आसन, अवधि : 30 मिनट
(A).खड़े होकर: 1.नटराजासन, 2.एकपाद आसन, 3.कटि चक्रासन 4.उत्कटासन 5.चंद्रासन, 6.अर्ध उत्तनासन, 7.पादहस्तासन 8.हनुमान आसन 9.अधोमुख श्वानासन 10.विरभद्रासन 11.प्रसारिता पादोत्तनासन 12.उत्थिष्ठ पार्श्वकोणासन।
(B).बैठकर: 1.मार्जायासन 2.बिटिलियासन 3.वज्रासन 4.योग मुद्रा, 5.उष्ट्रासन 6.भारद्वाजासन 7.आंजेनेय आसन, 8.दंडासन, 9.बंधकोणासक 10.वक्रासन 11.पवन मुक्तासन 12.नौकासन।
(C).लेटकर: 1. चतुरंग दंडासन 2.भुजंगआसन 3.धनुरासन 4.मकरासन 5.शवासन 6.पादअँगुष्ठासन, 7.विपरितकर्णी आसन, 8.आनंद बालासन, 9.हलासन 10.सेतुबंध आसन 11.मत्स्यासन 12.शवासन।
