युवा : योग, युद्ध और बुद्ध
ND
योग से हटकर संसार में कुछ भी नहीं है और यह बात किसी भी तरह से सिद्ध की जा सकती है। बहस की के लिए कोई जगह नहीं। योगी बहस करता भी नहीं है करके ही दिखाता है। योग सिखने या करने के लिए नहीं होता। असंख्य लोग हैं जिन्होंने योग का नाम भी नहीं सुना फिर भी वे योग करते हैं।
बच्चे और बुढ़ों का खेल नहीं है युद्धत्व या बुद्धत्व को साधना। रगों में गरम खून दौड़ता है तो ही योग का हथियार हाथ में लेना वर्ना मत लेना। योग सिर्फ आसन या प्राणायाम नहीं। आसन-प्राणायाम तो मात्र बाहरी उपक्रम है। योग के आठ अंगों में से प्रारंभिक पाँच अंग तो राजपथ पर चलने की तैयारी मात्र है। अभी धारणा के संबंध में कोई कुछ नहीं जानता।
नेगेटिव कमेंट : लेकिन हम युवा है। हमें मोटी-मोटी बाते समझ में नहीं आती। ये युद्ध, बुध या योग नहीं, हम प्रेक्टिकल लाइफ में विश्वास करते हैं। अभी ऑफिस जाना है, कॉलेज भी अटेंड करना है। करियर की चिंता से भी हम चिंतित हो रहे हैं। यह सब बातें मत करो। बुद्ध के मार्ग पर अभी नहीं चलना बुढ़ापे में देंखेगे। मोक्ष की झंझट में कौन पड़े। अभी तो एक नया सॉफ्टवेयर प्रोग्राम डेवलप करना है।
पॉजिटिव कमेंट : लेकिन सर सर्वाइकल या स्पोडिलाइटिस के लिए योग से बेहतर अब कोई विकल्प नजर नहीं आता। चेयर पर बैठेठाले ये बीमारी लग गई। सोल्डर भी बहुत दर्द करते हैं। मैनेजमेंट से कहा है कि एक घंटे के लिए हमें योगा करने दो या फिर टेबल-टेनिस की व्यवस्था करवा दो। बहुत लोग सलाह देने लगे हैं कि बुद्ध की विपश्यना ध्यान विधि से सभी तरह के रोग तो मिटते ही हैं साथ ही हमें हमारे कार्य में गुड कांसट्रेशन मिलता है। सोच का दायरा भी एब्रॉड होकर लॉर्ज हो जाता है।
जीवन एक युद्ध न बने : अभी की-बोर्ड पर हाथ चल रहे हैं और आप इसे पढ़ रहे हैं या फिर भीड़ और शोर को चीरते हुए आप कॉलेज या ऑफिस पहुँचते हैं तो यह भी एक प्रकार का युद्ध ही है। हम लगातार युद्ध में ही जीते हैं, जरूरी नहीं की बॉडर्र पर लड़ने जाएँ। युवा बने रहकर इस संघर्षमय जीवन को आनंदमय जीवन बनाने के लिए योग और ध्यान से तो जुड़ना ही होगा वर्ना इस भागमभाग जीवन शैली के चलते वक्त के पहले ही आप खतम होने लगोगे। फिर भी जीवन को गंभीरता से युद्ध स्तर पर लिया जाना चाहिए।
बुद्ध का योगानुशासनम : दुनिया के सर्वाधिक अनुशासन बद्ध युवकों में बुद्ध का नाम पहले नंबर पर आता है। अनुशासन भी योग से ही आता है...अथ योगानुशासनम्। अनुशासन में वही व्यक्ति हो सकता है जिसने अपने संपूर्ण जीवन की प्लानिंग कर रखी हो।
युवाओं के लिए योग : वर्तमान दौर में गलाकाट और टाँग खिंचू प्रतियोगिता के बीच युवाओं के लिए योग जरूरी हो गया है अन्यथा कॉलेज और ऑफिस का माहौल बदतर से बदतर होता जाएगा। वैसे भी कॉलेज को जब से राजनीतिक का अखाड़ा बना दिया गया है तब से बहुत से नवागत युवकों के मन में कॉलेज फोबिया रहता है। उन्हें हर वक्त रेगिंग और परीक्षा का डर सताता रहता है।

