1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. योग
  4. »
  5. आलेख
  6. पेट और पीठ के लिए योगा टिप्स

पेट और पीठ के लिए योगा टिप्स

योगा टिप्स
ND
ऑफिस या शॉप पर बैठे-बैठे पीठ तो अकड़ जाती है सा‍थ ही अपच की शिकायत भी रहने लगती है। कुछ लोगों के तो पेट निकल आते हैं तो कुछ के पेट दुखते रहते हैं। यह समस्या कभी भी गंभीर रूप धरण कर सकती है। कुछ लोग कमर दर्द से परेशान रहते हैं तो कुछ अन्य किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हो जाते हैं। यहाँ प्रस्तुत है, पेट और पीठ को स्वस्थ बनाए रखने के कुछ योगा टिप्स।

स्टेप 1- दोनों पैरों को थोड़ा खोलकर सामने फैलाए। दोनों हाथों को कंधों के समकक्ष सामने उठाकर रखें। फिर दाहिनें हाथ से बाएँ पैर के अँगूठे को पकड़े एवं बाएँ हाथ को पीछे की ओर ऊपर सीधा रखें, गर्दन को भी बाईं ओर घुमाते हुए पीछे की ओर देखने का प्रयास करें। इसी प्रकार दूसरी ओर से करें।

स्टेप 2- दोनों हाथों से एक दूसरे हाथ की कलाई पकड़कर ऊपर उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएँ। श्वास अन्दर भरते हुए दाएँ हाथ से बाएँ हाथ को दाहिनी ओर सिर के पीछे से खीचें। गर्दन व सिर स्थिर रहे। फिर श्वास छोड़ते हुए हाथों को ऊपर ले जाएँ। इसी प्रकार दूसरी ओर से इस क्रिया को करें।

स्टेप 3- घुटने और हथेलियों के बल बैठ जाएँ। जैसे बैल या बिल्ली खड़ी हो। अब पीठ को ऊपर खिचें और गर्दन झुकाते हुए पेट को देखने का प्रयास करें। फिर पेट व पीठ को नीचे खिंचे तथा गर्दन को ऊपर उठाकर आसमान में देंखे। यह प्रक्रिया 8-12 बार करें।

इसके लाभ : इन अभ्यासों से कमर दर्द दूर होता है तथा पेट स्वस्थ रहता है। कमर की बढ़ी हुई चर्बी दूर होती है, परन्तु जिनको अत्यधिक कमर दर्द है या पेट में कोई गंभीर शिकायत है वे इस अभ्यास को न करें।