दिमागी द्वंद्व से बचाव का उपाय
ND
द्वंद्व से खासकर हमारी आँखें, आँते, फेंफड़े, नींद तथा दिल ज्यादा प्रभावित होते हैं। मन में निर्णय लेने की क्षमता खतम हो जाती है। योग से दिमाग के इस द्वंद्व की स्थिति से निजात पाई जा सकती है।
*बहस से रहें दूर- यह बहुत से मानसिक रोगों का कारण भी है। निर्द्वंद्व में जीना ही असल में शांति और शक्तिपूर्ण महसूस करना है। निर्द्वंद्व अर्थात बगैर मानसिक बहस के जीने से शरीर में किसी भी प्रकार का रोग उत्पन्न नहीं होता।
*द्वंद्व का कारण- समस्या, संघर्ष, बहस, संस्कार और अति विचार।
*द्वंद्ध से मुक्ति का उपाय- नियमित प्राणायाम और ध्यान करने से द्वंद्व से मुक्त हुआ जा सकता है। दिन में एक घंटा मौन रहें या योग निंद्रा का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस मामले में कपालभाती और भस्त्रिका बहुत ही लाभदायक सिद्ध होते हैं।

