डायबिटीज का इलाज, योगा के पास
WD
आसन विधि : सर्व प्रथम वज्रासन में अच्छे से बैठकर कोहनियों को नाभि के दोनों ओर लगाइए। फिर आहिस्ता से हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए दोनों हाथों को मिलाकर सीधा रखें।
तत्पश्चात्य श्वास बाहर निकालते हुए सामने झुकिए। फिर ठोड़ी को हथेलियों से स्पर्श कीजिए। इस दौरान दृष्टि सामने रखें। श्वास लेते हुए वापस आएं या श्वास-प्रश्वास की गति सामान्य रखते हुए लगभग एक मिनट तक यथा स्थिति में बने रहें।
इसके लाभ : इससे अग्न्याशय (पेन्क्रियाज) को सक्रिय करने में मदद मिलती है। इसीलिए इंस्युलिन अधिक मात्रा में बनने लगता है जिसके कारण डायबिटीज से दूर रहा जा सकता है। इसके नियमित अभ्यास से अधिक लाभ पाया जा सकता है। इसके अलावा यह उदर और हृदय रोग में भी लाभदायक है।

