क्या घुटनों में दर्द है?
WD
स्टेप 1- पैरों को सामने फैलाकर अर्थात दंडासन में बैठ जाएँ फिर दाएँ पैर को मोड़कर बाईं जँघा पर रखें, बाएँ हाथ से दाहिने पंजे को पकड़े तथा दाएँ हाथ को दाएँ घुटने पर रखें। अब दाएँ हाथ को दाएँ घुटने के नीचे लगाते हुए घुटने को ऊपर उठाकर छाती से लगाए तथा घुटने को दबाते हुए जमीन पर टिका दें। इस तरह ऊपर और नीचे 8-10 बार करें। इसी प्रकार इस अभ्यास को विपरीत अर्थात बाएँ पैर को मोड़कर दाएँ जँघा पर रखकर पहले के समान करें।
स्टेप 2- अंत में दोनों हाथों से पंजों को पकड़कर घुटनों को भूमि पर स्पर्श कराएँ और ऊपर उठाएँ। इस प्रकार कई बार इसे दौहराएँ करें। नितम्ब के जोड़ को स्वस्थ करने के लिए तथा वहाँ बढ़ी चर्बी को कम करने के लिए यह अभ्यास किया जाता है। इससे पद्मासन करने में भी सरलता होगी।
स्टेप 3- दोनों हाथों की हथेलियों से घुटने को पकड़कर उसकी होले-होले मालिश करें। घुटनों की कटोरीनुमा हड्डी को अच्छे से सहलाते हुए उन्हें हल्के से हिलाएँ और फिर पैरों की अँगुलियों को ऊपर नीचे करें।
इसके लाभ : उक्त योगा एक्सरसाइज से घुटनों का दर्द जाता रहेगा तथा कभी भी घुटनों में अकड़न की शिकायत नहीं रहेगी। जिन लोगों को पिंडलियाँ दर्द करती है उनके लिए भी यह योगा एक्सरसाइज लाभदायक है।
- वेबदुनिया

