Yoga for Back Pain | कमर दर्द के लिए 4 योगासन
ND
FILE1.मकरासन ( makarasana ) : मकरासन की गिनती पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में की जाती है। इस आसन की अंतिम अवस्था में हमारे शरीर की आकृति मगर की तरह प्रतीत होती है इसीलिए इसे मकरासन कहते हैं। मकरासन से जहां दमा और श्वांस संबंधी रोग समाप्त हो जाते हैं वहीं यह कमर दर्द में रामबाण औषधि है।
आसन का वीडियो देखने के लिए आगे क्लिक करें.....कैसे करें मकरासन
2.भुजंगासन ( bhujangasana ) : भुजंगासन की गिनती भी पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में की जाती है। इस आसन की अंतिम अवस्था में हमारे शरीर की आकृति फन उठाए सांप की तरह प्रतीत होती है इसीलिए इसे भुजंगासन कहते हैं।
आसन का वीडियो देखने के लिए आगे क्लिक करें.....कैसे करें भुजंगासन
3.हलासन ( halasana ) : दो आसन पेट के बल करने के बाद अब पीठ के बील किए जाने वाले आसनों में हलासन करें। हलासन करते वक्त शरीर की स्थित हल के समान हो जाती है इसीलिए इसे हलासन कहते हैं।
आसन का वीडियो देखने के लिए आगे क्लिक करें.....कैसे करें हलासन
4.अर्ध-मत्स्येन्द्रासन ( ardha matsyendrasana ) : यह आसन सबसे महत्वपूर्ण है। कहते हैं कि मत्स्येन्द्रासन की रचना गोरखनाथ के गुरु स्वामी मत्स्येन्द्रनाथ ने की थी। वे इस आसन में ध्यानस्थ रहा करते थे। मत्स्येन्द्रासन की आधी क्रिया को लेकर ही अर्ध-मत्स्येन्द्रासन प्रचलित हुआ।
आसन का वीडियो देखने के लिए आगे क्लिक करें.....कैसे करें अर्ध-मत्स्येन्द्रासन
क्या कहते हैं इस बारे में डॉक्टर, आगे क्लिक कर पढ़ें....डॉक्टर की सलाह

