1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. Youtube video claims about NRA announcing direct recruitment for 8 lakh posts without any exams, fact check

Fact Check: 8 लाख पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती? जानिए इस दावे की सच्चाई

NRA
सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं और नौकरियों को लेकर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. ऐसे ही एक वीडियो में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकाली है।

क्या है वायरल-

वायरल वीडियो में 8 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाले जाने की बात कही गई है। वीडियो में कहा गया है कि ग्रुप बी और सी पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं होगी क्योंकि यह डायरेक्ट रिक्रूटमेंट है। वीडियो के मुताबिक इसे 2021 का सबसे बड़ा मौका बताया गया है।

क्या है सच-

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस फेक खबर के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

PIB फैक्ट चेक ने एक ट्वीट में लिखा है, “एक #YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकाली है। यह दावा #फ़र्ज़ी है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने अभी तक किसी भी सरकारी पद हेतु भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया है।”



इसी तरह पीआईबी ने स्किल इंडिया के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया है जिसमें ऐसे फर्जी खबरों या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों से बचने की सलाह दी गई है। इस ट्वीट में कहा गया है, ‘जनसाधारण और हितधारकों को ऐसे अनधिकृत व बेईमान व्यक्तियों के खिलाफ आगाह किया जाता है जो MSDI / NSDC / PMKVY के प्रतिनिधि होने का दावा करते हैं और गलत नियत और बेईमानी से प्रशिक्षण भागीदारों को धोखा देने का इरादा लेकर, संगठन के नाम अथवा लोगों और PMKVY योजना का झूठा उपयोग कर रहे हैं।’

अगला लेख
Live Updates: राज्यसभा में कृषि मंत्री तोमर बोले, मोदी सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए प्रतिबद्ध...