1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Former CM of Balochistan's reply to journalists question left people in splits

सभी नेता कृपया ध्यान दें! इस पाकिस्तानी नेता से सीखें पत्रकारों के मुश्किल सवालों का सामना करना

Balochistan CM
कई बार नेताओं और सेलेब्रिटीज को कुछ ऐसे सवालों से रूबरू होना पड़ता है, जिनका जवाब वह देना नहीं चाहते। कुछ ऐसी ही परिस्थिति में बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी भी फंसे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने सवालों की झड़ियों का सामना किया और उसका जवाब दिया, वह सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार फरीद कुरेशी ने ‘पत्रकारों के मुश्किल सवालों का सामना कैसे करें’ कैप्शन के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस ट्वीट को छह हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया है और बारह हजार से अधिक लाइक मिले हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पत्रकार नवाब असलम से सवाल पूछने के लिए खड़े हैं। नवाब बहुत संजीदा होकर उनके पास पहुंचते हैं। जब पत्रकार सवाल शुरू करते हैं, तो वह कहते हैं- ‘किसको क्या-क्या पूछना है? सारे सवाल कर लो, फिर मैं जवाब दूंगा’। एक-एक कर सारे पत्रकार अपना-अपना सवाल पूछने लगते हैं। सब्र दिखाते हुए नवाब बार-बार पूछते हैं- ‘और किसी को कुछ पूछना है? और कोई सवाल है?’

जब सारे सवाल खत्म हो जाते हैं, तब नवाब बड़े ही ऐटिट्यूड में जवाब देते हैं- ‘नो कमेंट्स’ और चल देते हैं। उनका जवाब सुनकर वहां खड़े पत्रकारों को भी हंसी आ जाती है। नवाब साहब के इसी स्वैग को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब ठहाके लगा रहे हैं।

देखें नवाब साहब का स्वैग-

अगला लेख
#मीटू : इनकी कौन सुनेगा, ये स्वयं नहीं उठेंगी