1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India Pakistan ceasefire Jammu-Kashmir

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारत का मुंहतोड़ जवाब

India
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गोलीबारी की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे रविवार तड़के पुंछ जिले के दिग्वार सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। 
 
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में जानमाल की क्षति की  फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इससे पहले 11 अक्टूबर को इस जिले में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था। 
अगला लेख
सऊदी अरब के साथ हथियार समझौता रद्द करने के खिलाफ हैं डोनाल्ड ट्रंप