क्या बुर्ज खलीफा को राहुल गांधी के सम्मान में सजाया गया...जानिए वायरल वीडियो का सच...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सप्ताह के अंत में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करने वाले हैं। इसी संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर राहुल गांधी को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के सम्मान में बुर्ज खलीफा को सजाया गया और लाइट शो के दौरान उनकी तस्वीर दिखाई गई।
क्या है वायरल वीडियो में?
INTUC – यूथ के मुंबई के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन सी डीसूजा की ओर से 6 जनवरी को ट्विटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि बुर्ज खलीफा के ऊपर राहुल गांधी की तस्वीर दिख रही है।
With Rahul Gandhi नाम के फेसबुक पेज ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘राहुल गाँधी के दुबई दौरे से पहले बुर्ज खलीफा पर राहुल गाँधी की तस्वीर का खूबसूरत नज़ारा’।
इसी तरह इस वीडियो को ‘Dubai welcomes Rahul Gandhi’ और ‘Rahul Gandhi’s pic displayed on Burj Khalifa’ जैसे कैप्शंस के साथ अलग-अलग अकाउंट से अपलोड किया गया है।
क्या है सच?
अगर सच में बुर्ज खलीफा पर राहुल गांधी की तस्वीर दिखाई गई है, तो यह एक बड़ी खबर हो सकती है। इसलिए हमने सबसे पहले इस खबर को इंटरनेट पर सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली।
फिर हमने राहुल गांधी और बुर्ज खलीफा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस वीडियो को ढ़ूंढने की कोशिश की, लेकिन हमें यह वायरल वीडियो नहीं मिला।
हमने अपनी तफ्तीश जारी रखी। हमने गौर किया कि हर वीडियो के ऊपर Biugo नाम का एक लोगो लगा हुआ है। जब हमने Biugo को गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि यह एक वीडियो मेकर और फोटो कटआउट ऐप है।
यह स्पष्ट हो गया है कि Biugo ऐप के जरिये ही बुर्ज खलीफा की इमारत पर राहुल गांधी की तस्वीर दिखाई गई है।
हमारी पड़ताल में राहुल गांधी के सम्मान में बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर दिखाने का वीडियो झूठा साबित हुआ है।

Congress President @RahulGandhi is set to begin his NRI outreach tours with a second visit to West Asia. Date: 11th January 2019 Venue : Dubai cricket stadium Time 4.00pm #RahulGandhiInUAE#RGinUAE#Celebrating150YearOfMahatma#YearOfTolerance2019 pic.twitter.com/TQF2eCNKxh
— Brian C. D'souza (@briandsouzansui) January 6, 2019