सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi says, farmers are in trouble in BJP raj
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 5 जनवरी 2019 (21:36 IST)

राहुल का बड़ा हमला, भाजपा राज में किसान संकट में, मोदी किसी की नहीं सुनते

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसान संकट में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की नहीं सुनते हैं।
 
गुजरात के भावनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प का हवाला देते हुए गांधी ने फेसबुक पोस्ट ने कहा, 'कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई कर्जमाफी पर मोदीजी छाती पीट रहे हैं, बोला कांग्रेस के लिए किसान वोट बैंक है। अब जरा गुजरात में किसानों की हालत देखिए। भाजपा राज में किसान संकट में है।' 
 
उन्होंने कहा, 'भावनगर के किसानों ने सिंचाई और खेती पर बुरे प्रभाव के चलते माइनिंग का विरोध किया तो गुजरात पुलिस ने किसानों का ये हाल किया। मंदसौर से भावनगर तक भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने है।' 
 
बाद में गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस ने भारत की विकास गाथा का निर्माण किया। मोदी ने गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी से इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। यहां एक ऐसे अक्षम व्यक्ति हैं जो किसी की नहीं सुनते।' (भाषा)