घर के सामने ना हों ये 10 चीजें वरना होगा भयंकर नुकसान
वास्तुशास्त्र में वेध का उल्लेख मिलता है। जैसे गृहवेध, द्वारवेध आदि। हालांकि यह एक विस्तृत विषय है लेकिन हम बताएंगे कि द्वार या घर के सामने कौन सी 10 चीजें नहीं होना चाहिए।
1.मुख्य द्वार या घर के सामने कोई सीधा मार्ग नहीं होना चाहिए। इससे गृह स्वामी का नाश हो जाता है।
2.मुख्य द्वार या घर के सामने कोई गड्ढा या कीचड़ नहीं होना चाहिए। यह शोककारक है।
3.मुख्य द्वार या घर के सामने कोई नाला नहीं होना चाहिए। यह धन नाशक होता है।
4.मुख्य द्वार या घर के सामने यदि कोई कुआं है तो मिरगी का रोग होगा।
5.मुख्य द्वार या घर के सामने स्तंभ है तो स्त्री को रोग लगा ही रहेगा।
6.मुख्य द्वार या घर के सामने यदि मंदिर है तो परेशानी और संकटों से घिरे रहेंगे।
7.मुख्य द्वार या घर के सामने सीढ़ी नहीं बनवाना चाहिए या नहीं होना चाहिए।
8.द्वार के उपर द्वार होना भी नुकसान दायक है। इससे धन का नाश होता है।
9.घर के उपर पड़ रही छाया से छायावेध होता है। हालांकि यह देखना होता है कि घर के उपर किसकी छाया पड़ रही है और किस दिशा से और किस प्रहर में छाया होती है। उसी से लाभ या नुकसान का पता चलता है।
10.मुख्य द्वार या घर केएकदम सामने कोई वृक्ष नहीं होना चाहिए यह सभी कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है। इससे बाल दोष भी होता है। कौन सा वृक्ष घर की किस दिशा में होना चाहिए यह उल्लेख मिलता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें