1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Put a picture of a bird for happiness

यदि इन 5 में से किसी एक पक्षी की तस्वीर दीवार पर लगा दी तो खुशियों से भर जाएगा घर

vastu for bedroom
Put a picture of a bird for happiness: घर में लगाए गए चित्र या पेंटिंग से भी आपका जीवन संचालित होता है। भले ही इसका परिणाम देर से प्राप्त हो परंतु होता जरूर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुंदर चित्रों से सुंदर भविष्य का निर्माण होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख, शांति के साथ खुशहाली या प्रसन्नता रहे तो घर में इन पांच पक्षियों के चित्रों में से कोई एक का चित्र जरूर लगाएं।ALSO READ: Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के ऐसे 5 चमत्कारिक उपाय कि जीवन में मिलेगा अपार धन
 
1. चिढ़िया : पारिवारिक सुख, शांति और प्रसन्नता हेतु आप बैठकर रूप में घोंसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा। आप चाहे तो चिढ़ियाओं का चित्र भी लगा सकते हैं। 
 
2. तोता : यदि बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता हो तो पढ़ने के कक्ष में किसी हरे तोते का चित्र लगाएं जिससे बच्चे का पढ़ने में तुरंत ही मन लगने लगेगा। यदि आप ढेर सारे उड़ते हुए तोते की तस्वीर लगाएंगे तो घर में खुशहाली आएगी। 
 
3. हंस : घर में अतिथि कक्ष में हंस के जोड़ों की तस्वीर लगाएं जिससे अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। इससे दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहता है।ALSO READ: Vastu tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, धन की होगी हानि
 
4. सारस :  घर में अतिथि कक्ष में आप सारस के झुंड का फोटो भी लगा सकते हैं। ये जीवन में प्रसन्नता और शांति से भर देगा। इसके लिए बड़ा सा पोस्टर होना चाहिए।
 
5. मोर : मोर को भारतीय धर्म में बहुत ही शुभ और पवित्र पक्षी माना जाता है। यह भगवान कार्तिकेय का वाहन है। मोरपंख को श्रीकृष्ण अपने मुकुट में लगाते हैं। इसकी तस्वीर लगाने से घर में सुख, शांति के साथ ही समृद्धि और प्रसन्नता बरकरार रहती है। ALSO READ: Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जगन्नाथ रथयात्रा के बारे में 25 खास बातें जानिए