1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Plant for happiness and wishes

10 Good Luck Plant घर में रखेंगे तो हर दिशा से दौड़कर आएंगी खुशियां

outdoor plants that bring money and good luck
Plants that bring money and good luck : वास्तु और ज्योतिष के अनुसार पेड़ और पौधे भी हमारे जीवन में सेहत और सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग बनाते हैं। घर के बगीचे, गैलरी या गमले में लगाए जाने वाले ऐसे 10 पौधे जिनको लगाने से घर में खुशियां, सुख और सौभाग्य के साथ ही धन में बढोतरी भी हो। आओ जानते हैं 10 ऐसे ही प्लांटों की जानकारी।
 
1. क्रसुला ओवाटा : क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।
 
2. बैम्बू प्लांट : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी इसे पवित्र माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है।  समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
 
3 मनी प्लांट : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनि‍धि ग्रह शुक्र हैं।
 
4. तुलसी : हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी इस दिशा में लगाने से अत्यंत शुभ फल मिलता है। तुलसी के पौधे को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Mayurshikha plant
5. मयूरशिखा : घर के गार्डन, गैलरी या घर के अंदर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह प्लांट लगाया जा सकता है क्योंकि यह डेकोरेटिव पौधा है। लेकिन इससे घर में खुशियां आती है। इससे घर के भीतर की नकारात्मकता समाप्त होती है। यह धन और समृद्धि को बढ़ाता है। यह भी मान्यता है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से पितृदोष, दुष्टात्मा, सर्पदोष आदि का निवारण भी हो जाता है।
 
6. सफेद पलाश : कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। 
 
7. हाथी का कान (अलोकैसिया मैक्रोरिज़ोस) : मजबूत चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से सरोबार हो जाता है। इसके घर में होने से मन और मस्तिष्‍क शांत रहता और इसे गुड लक माना गया है।
Crassula Plant
8. रातरानी : रातरानी का पौधा सभी तरह के संताप मिटाकर घर में खुशियां लाता है।
 
9. केले का पौधा : समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
 
10. ब्रह्म कमल : घर में ब्रह्म कमल के पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल को जो भी खिलते हुए देख लेता है समझो उसके भाग्य खुल गए।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मनीप्लांट छोड़ें, लगाओ कुबेर का पौधा और फिर देखो चमत्कार