रंगों से सरोबार हो आपका वेलेंटाइन
प्यार की पाठशाला
ND
लाल : वैसे लाल गुलाब प्रेम प्रस्ताव के लिए तो ठीक है, लेकिन इन्हें पसंद करने वालों से थोड़ा बचकर रहें। लाल रंग पसंद करने वाले गुस्सैल और गरम मिजाज के होते हैं। वो गाना याद है ना- जैसा तेरा गुस्सा, वैसा प्यार सनम... तो इस रंग को पसंद करने वाले प्यार करना और जताना भी बखूबी जानते हैं। ये बहुत शौकीन होते हैं। गुस्सा भी तभी होते हैं, जब सहने की सीमा खत्म हो जाती है। लाल रंग क्रांति का प्रतीक है। ये लोग परिवर्तनवादी होते हैं।
ND
केसरिया : इस रंग को पसंद करने वाले खुशमिजाज होते हैं। वो उत्साही और शौकीन होते हैं। वैसे इन लोगों का अपनी भावनाओं पर ज्यादा नियंत्रण नहीं होता है। ये काफी व्यग्र और अतिभावुक होते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए ढोंग भी रच सकते हैं। वैसे सामान्य रूप से काफी बैलेंस होते हैं और सही और गलत का खूब पता होता है।
काला : काला रंग और प्यार का कोई मेल नहीं है। इस रंग को पसंद करने वाले विश्वासघाती और रहस्मयी होते हैं। हालाँकि शौकीन खूब होते हैं। हर चीज ट्राई करना चाहते हैं- प्रेमी और प्रेमिका भी। इनमें बनावटीपन होता है और बात के भी पक्के नहीं होते। दूसरों के प्रति अन्यमनस्क होते हैं। लेकिन कामुक होने के बाद भी शिष्ट, कोमल और ऊर्जावान होते हैं। इसलिए काला रंग पसंद करने वाले से ठोंक-बजाकर प्यार करें। बाद में धोखा भी मिल सकता है।
ND
बैंगनी और ग्रे रंग : ग्रे रंग पसंद करने वाले कोमल मन के होते हैं। काले रंग का प्रभाव इनसे दूर होता है। ये शिष्ट और सुंदर भावना वाले होते हैं। साथ ही नम्र और दयालु भी। प्यार करना हो तो सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि ग्रे रंग पसंद करने वाले लोग प्यार करना भी जानते हैं और इज्जत भी। ये दृढ़ निश्चयी, स्थिर होते हैं और सभी काम धैर्य के साथ करते हैं।
नीला : नीला रंग पसंद करने वाले लोग सच्चे, ईमानदार और आदर्शवादी होते हैं। ऐसे लोगों को शोर-शराबा पसंद नहीं होता है। इनकी दुनिया का फैलाव काफी बड़ा होता है, फिर भी अपने में सिमटे हुए होते हैं, क्योंकि ये लोग दूरदृष्टा और अंतमुर्खी होते हैं। लोगों से सामंजस्यता बनाकर रखते हैं, किसी बात का खुलकर जवाब नहीं देते हैं। वफादारी इनका सबसे बड़ा गुण है। तो नीला रंग पसंद करने वालों से बेहिचक प्यार किया जा सकता है।
सफेद : सफेद रंग पसंद करने वाले लोग अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों में शुद्धता होती है। जैसे दिखते हैं, वैसा आचरण भी होता है। इनमें दोहरापन नहीं होता है। दूसरों की भावनाओं की इज्जत करते हैं। साथ ही दूसरों का ख्याल भी रखते हैं। इन लोगों को समझने में कोई दिक्कत नहीं आती है लेकिन प्यार के चक्कर में कम ही पड़ते हैं। कभी-कभी अनरोमांटिक भी होते हैं। इनमें निर्भयता और विश्वसनीयता का गुण होता है।
तो रंगों के अनुसार अपने प्रियतम का चयन करें और मनाएँ अपना हर दिन वेलेंटाइन।

